जिले में पेट्रोल पंपों की जांच के लिये विशेष मुहिम जारी
खाद्य विभाग की टीम ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण
गुना 03 जुलाई 2025
जिले में पेट्रोल पंपों की जाँच के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर गई खाद्य विभाग के दल द्वारा गुरुवार को अग्रवाल फ्यूल स्टेशन गादेर गुना पेट्रोल पंप की जाँच की गई।
जिला आपूर्ति आपूर्ति अवधेश पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खासतौर पर भूमिगत पेट्रोल व डीजल टैंकों में पेट्रोलियम पदार्थों के साथ पानी मिश्रित होने की जाँच वाटर पेस्ट के माध्यम से की गई। साथ ही नोजल से पेट्रोलियम तेल सही मात्रा में देने और पेट्रोल पंप पर स्टॉक की उपलब्धता की बारीकी से जाँच की गई। इन पेट्रोल पंप पर ये सभी मानकों के अनुरूप पाए गए। इसके अलावा नागरिक सुविधाओं मसलन वाहनों के लिये नि:शुल्क हवा, पेयजल व शौचालय की उपलब्धता का जायजा भी निरीक्षण दलों ने लिया। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं के वाहनों में पूर्णत: शुद्ध व निर्धारित मात्रा में पेट्रोलियम तेल भरा जाए, इसमें कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी। पंप पर नागरिक सुविधायें भी पुख्ता रहनी चाहिए।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट