इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
गुना में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2023 24 एंव 2024 25 का दिनांक 27 6 2025 से 28 6 2025 तक दो दिवसीय आयोजन शा०उत्कृष्ट उ०मा०वि० गुना में किया जा रहा है इस प्रदर्शनी हेतु गुना जिले के 49 अशोकनगर जिले के 48 एंव शिवपुरी जिले के 29 इस प्रकार कुल 126 अवार्डी छात्र छात्रायें चयनित हुए है प्रदशर्नी का शुभारंभ दिनांक 27 6 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर सिसौदिया द्वारा फीता काटकर किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक नोडल अधिकारी एम आसिफ खान द्वारा प्रस्तुत की गई एंव इस योजना के महत्व के बारे में सहायक संचालक राजेश गोयल एंव सुश्री प्रेरणा गुप्ता एंव उत्कृष्ट विद्यालय गुना प्राचार्य एच एन जाटव द्वारा बताया गया इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एंव AI पर आधारित संदेशात्मक एक लघु नाटिका का मंचन किया गया इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना एम एल बी की छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु जिला विधिक साक्षरता सचिव माननीय न्यायाधीश वन्दना त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं उक्त प्रदर्शनी में भारत सरकार द्वारा नियुक्त निर्णायक इंजीनियर अनन्त गुप्ता एंव जिला स्तर से निर्णायक आर के डहरिया प्राचार्य पॉलीटेक्निक कालेज राघौगढ़ एंव कुंज बिहारी मीणा प्रोफेसर जे पी इंजिनियरिंग कालेज राघौगढ़ द्वारा सभी मॉडल्स का अवलोकन कर छात्रों से उनके मॉडल्स के बारे में जानकारी ली गई
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट