औद्योगिक क्षेत्रों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए कई कार्य सेंक्शन हो चुके हैं, कार्य पूर्ण होते ही ट्रिपिंग की समस्या होगी खत्म : श्री क्षितिज सिंघल, एम.डी. म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.
औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत संबंधी एवं सोलर वेण्डर्स की समस्याओं पर चेम्बर में बैठक आयोजित
ग्वालियर 7 जुलाई,2025| औद्योगिक क्षेत्र व शहर में विद्युत कटौती से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में एक बैठक म.प्र.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक- क्षितिज सिंघल जी के साथ ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित की गई|
म. प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक- क्षितिज सिंघल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को निर्वाध विद्युत आपूर्ति कराना वितरण कंपनी की प्राथमिकता में है| औद्योगिक क्षेत्रों के फीडर को डेडीकेटेड करने के लिए कई कार्य सेंक्शन हो चुके हैं, उनमें से कई के टेण्डर होकर कार्य प्रारंभ हो चुका है| इन कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास है| आपने कहा कि हमें अपने सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर एवं पॉल के लिए जगह का चयन करने में काफी समस्या आती है, इसमें भी ग्वालियरवासियों को सहयोग करना चाहिए| इन कार्यों के पूर्ण होते हैं जिन औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या है, वह खत्म होगी| तानसेन नगर एवं महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र के लगभग 50 डीटीआर पर ए.व्ही. स्विच लगाने का आगामी माहों में पूर्ण कर लिया जायेगा जिससे इन औद्योगिक क्षेत्रों की विद्युत संबंधी समस्या दूर हो जायेगी| आपने सोलर वेण्डर्स की समस्या पर कहा कि केन्द्र सरकार द्बारा आईटी ॲथोरिटी के रूप में प्रतिनिधि भोपाल में ही बैठता है, इसलिए समस्या का निराकरण वहीं से हो पाता है| सोलर वेण्डर्स एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को इससे जागरूक करने के लिए कार्यक्रम ऑनलाइन किये गये हैं, इन्हें ऑफलाइन कराने का भी प्रयास होगा| आपने कहा कि अब जो नये स्मार्ट मीटर वितरण कंपनी द्बारा लगाये जा रहे हैं, उन मीटर्स वाले उपभोक्ता जब सोलर पैनल अपने यहां स्थापित करेंगे तो उन्हें नेट मीटर लेने की आवश्यकता नहीं होगी| स्मार्ट मीटर नेट मीटर के रूप में भी कार्य करेंगे|
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों ने समस्या रखते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के फीडर से लॉकल लोगों को सप्लाय देने से ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा आती है| वहीं स्लम एरिया के लोग भी विद्युत हेतु कटिया डालते हैं, जिसके कारण आपूर्ति बाधित होती है| इसे दूर किया जाना चाहिए| एचटी उपभोक्ताओं को चैक से बिल जमा करने की सुविधा दी जाना चाहिए जो कि वितरण कंपनी द्बारा बंद कर दी गई है| म.प्र. में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा टैरिफ दरें जिन्हें कम किया जाना चाहिए ताकि यहां इण्डस्ट्री ज्यादा स्थापित हो सकें| पीक आवर्स सुबह व शाम दोनों समय डिसाइड किये गये हैं,इनमें सुधार होना चाहिए| विद्युत सुधार लाइन बंद करने की सूचना एचटी कंज्यूमर को 5-7 दिवस पूर्व तथा अन्य यूजर्स को दो दिन पूर्व देना चाहिए ताकि वह अपने उत्पादन कार्य में समायोजन कर सकें| विद्युत आपूर्ति बंद होने पर इण्डस्ट्री को फीडबैक के लिए 100 केवीए तक के डीजी सेट लगाने की परमीशन दी जाना चाहिए| बैठक में सोलर वेण्डर्स द्बारा भी समस्याओं को रखा गया|
कार्यक्रम के प्रारंभ में चेम्बर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा स्वागत उद्बोधन दिया गया| कार्यक्रम का संचालन मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल द्बारा तथा आभार उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अ्रगवाल द्बारा व्यक्त किया गया| बैठक में मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल सहित वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक- अमित श्रीवास्तव, महाप्रबंधक सिटी सर्किल- संदीप कालरा, महाप्रबंधक ओएण्डएम- प्रेम पाराशर सहित एमएसएमई उपसमिति संयोजक-संजय कपूर, सीआईआई के अध्यक्ष-आशीष वैश्य, बाराघाटा के अध्यक्ष-सोबरन सिंह तोमर, ग्वालियर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन से संजय धवन, महाराजपुरा से कपिल जयसिंघानी, गिरवाई लघु उद्योग से देवानंद तनवानी, बानमौर से संजय शर्मा, शंकरपुर उद्योग नगरी से राजेन्द्र अग्रवाल, तलवार का बाड़ा से अवधेश सिंह राठौर, मालनपुर से राजेश खन्ना, गिर्राज सिंघल सहित कार्यकारिणी सदस्यगण एवं उद्यमी उपस्थित रहे|
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव