अभिषेक कुमार पाण्डेय रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहरी क्षेत्र की जिला कार्यसमिति का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन दिनांक 19 सितंबर 2026, शनिवार को रीति रिवाज होटल में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
यह सम्मेलन अपने आप में एक महत्वपूर्ण उद्देश्य “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ संपन्न किया गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
परिचयात्मक सम्मेलन में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री शिव शरण धर बढ़गैया जी, प्रदेश संयोजक आदरणीय श्री दिनेश सिंह जी, संभाग प्रभारी श्रीमती पुष्पा पाटले जी, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हीरादेव सोनवानी जी, विशेष आमंत्रित सदस्य अविरल सिंह एवं मोहन साहू के आतिथ्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अतिथियों का स्वागत तिलक, रोली एवं चंदन लगाकर तथा पटाखों की लड़ी फोड़कर किया गया। तत्पश्चात “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के भाव के साथ दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत ग्रीन बुके, पुष्पहार एवं अंगवस्त्र के साथ किया गया।
जिला संयोजक श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा जी का संबोधन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा जी ने कहा कि वे सबको अपने साथ लेकर समाज में सेवा कार्य के लिए अग्रसर रहेंगी और पूरे जिला बिलासपुर का नाम रोशन करेंगी।
उन्होंने सेवा कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने की भावना व्यक्त की।
प्रदेश संयोजक श्री दिनेश सिंह जी का मार्गदर्शन
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री दिनेश सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य करके भारतीय जनता पार्टी सरकार के साथ तालमेल स्थापित किया जा सकता है।
सिंह ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ एक ऐसा माध्यम है, जो हमें हर तरह के सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहन देता है।
उन्होंने एनजीओ प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आगे भाजपा के कार्यों एवं सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश प्रभारी श्री शिव शरण धर बढ़गैया जी का मार्गदर्शन
प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री शिव शरण धर बढ़गैया जी ने बताया कि उन्होंने अपने शासकीय सेवा काल में एनजीओ के साथ मिलकर कई विकास कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी वे प्रदेश प्रभारी के दायित्व में रहकर समाजसेवा के लिए तत्पर हैं और सेवा कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सब कभी भी मुझे अपने साथ लेकर कार्य कर सकते हैं।
संभाग प्रभारी श्रीमती पुष्पा पाटले जी का योगदान
संभाग प्रभारी श्रीमती पुष्पा पाटले जी एक सफल गृहणी एवं कृषक होने के साथ सक्रिय समाजसेवी हैं और बिलासपुर संभाग में एनजीओ प्रकोष्ठ के साथ सेवा कार्य में पार्टी का साथ दे रही हैं।
अतिथियों का मार्गदर्शन
भिलाई से आए विशेष आमंत्रित अतिथि श्री अविरल सिंह जी एवं श्री मोहन साहू जी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य समाजसेवा के संबंध में जानकारी दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सम्मेलन में सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् गीत एवं “अरपा पैरी के धार” गीत की प्रस्तुति श्रीमती सुमिता दास गुप्ता जी के द्वारा दी गई।
इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण का संचार किया।
अतिथियों का स्वागत
अतिथियों का स्वागत श्रीमती बिंदु सिंह कछवाहा जी, डॉ. सुषमा पंड्या जी, गरिमा सराफ जी, रवि साहू जी, ट्रेजा साहू जी, चंदा सोनी जी, दिलीप विनोदिया जी, जोगिंदर लूथरा जी, श्रीमती सोनिया साहू जी, श्रेयस अवस्थी जी, अभिषेक ठाकुर जी, श्रीमती क्षमा सिंह जी, लक्ष्मी सोनी जी,सत्येश खंडेलवाल जी,स्वाति पाण्डेय एवं अभिषेक कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. सुषमा पंड्या जी के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती क्षमा सिंह जी के द्वारा किया गया।
प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन में एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही तथा समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।