✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी में पासपोर्ट आफिस खोलने की माँग को लेकर हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका, समाज सेवी दिव्यांशु अंशु मिश्रा की याचिका पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस
कटनी। कटनी जिले के विकास के लिए सदैव संघर्षरत समाजसेवी दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने जिले वासियों की सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक और पहल की है। कटनी को बड़ा जंक्शन एवं व्यापारिक नगरी बताते हुए युवा नेता अंशू मिश्रा ने माननीय हाई कोर्ट के समक्ष कटनी में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की है। जिस पर प्रदेश के एक्टिंग चीफ जस्टिस महोदय ने विदेश मंत्रालय, केंद्र सरकार एवं अन्य संबंधित सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता अंशु मिश्रा की ओर से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता योगेश सोनी ने पक्ष रखा। अंशु के इस प्रयास से जल्द ही जिले में पासपोर्ट ऑफिस खुलने के आसार नजर आने लगे हैं। विपक्ष में होने के बावजूद युवा कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा द्वारा शहर हित में किए जा रहे प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है। अंशु के इस प्रयास से लंबे समय से महसूस की जा रही पासपोर्ट ऑफिस की सुविधा प्राप्त हो सकेगी और जिले वासियों को अन्य जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।