हापुड़। सिंभावली रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
हापुड़ से संवाददाता शादाब खान की रिपोर्ट