पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विद्युतकर्मी की मौत
बेहट सहारनपुर दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर कोतवाली बेहट इलाके के गांव दाउदपुरा इंटर कॉलेज के पास अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक रोहित निवासी गांव मंझाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जाता है कि मृतक विद्युत विभाग में घुन्ना बिजलीघर पर एसएसओ था और ड्यूटी खत्म कर वापस अपने गांव लौट रहा था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़