सीएमओ ने सारथी वाहन को ध्वज दिखाकर रैली का किया शुभारम्भ
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा
सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले विश्व जनसंख्या दिवस (डब्लूपीडी) अभियान का प्रारम्भ किया गया, जिसके तहत सारथी वाहन को ध्वज दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया, इन सभी सारथी वाहन द्वारा नगरीय एवं प्रत्येक ब्लाक में परिवार कल्याण के कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का दुरूस्थ क्षेत्रों में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करते हुए जनमानस को जागरूक किया जायेगा, ताकि माँ और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ- समय एवं जन्मों के बीच अंतराल के महत्व पर जोर दिया जा सके। तदोपरान्त सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी में जनपद स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा समस्त को अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक किया जायेगा। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम है