✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जिला चिकित्सालय में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस
कटनी – कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विगत दिनों जिला चिकित्सालय कटनी सहित समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।
जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग एवं महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम रही – ‘युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना’। इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान चलाया गया है। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस को पखवाड़े के रूप में न मनाकर विश्व जनसंख्या माह (11 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक) के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्त्री एवं प्रसूतिरोग विशेषज्ञ सोसायटी के द्वारा सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिये उपलब्ध शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं डॉ. सुनीता वर्मा ने जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. हर्षिता गुप्ता ने बताया कि जनसंख्या वृद्धि का मतलब है कि भोजन, पानी, स्वास्थ्य, आवास ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और बहुत कुछ की मांग में वृद्धि। वहीं सोसायटी की सचिव श्रीमती स्वाती जैन ने जनसंख्या नियंत्रण के तरीको के बारे में जानकारी देते’ हुये बताया कि बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिये शिक्षा, जागरूकता, परिवार नियोजन, सामाजिक एवं आर्थिक विकास, महिलाओं का सशक्तिकरण एवं कानूनी उपाय जिसमें विवाह की उम्र बढ़ाना एवं परिवार नियोजन को प्रोत्साहन देना शामिल है।
शासन के द्वारा जनसंख्या नियंत्रित करने के लिये अस्थायी साधन (बॉस्केट ऑफ च्वाइस) के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा निःशुल्क हितग्राहियों को प्रदाय की जा रही है एवं ऐसे परिवार जिनके दो बच्चे हैं उन्हें स्थायी साधन हेतु प्रेरित कर (पुरूष नसबंदी/महिला नसबंदी) निःशुल्क फिक्स डे कैंप के माध्यम से कराया जा रहा है। नसबंदी कराने पर लाभार्थी एवं प्रेरक दोनो को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इन सभी प्रयासों से जिले के टीएफआर में निरंतर कमी हो रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को पौधा प्रदान करते हुये जनसंख्या नियंत्रण के माध्यम से प्रकृति का ख्याल रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, डॉ. हर्षिता गुप्ता, डॉ. श्वाती जैन, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. उमा निगम, डॉ. मनीषा साहू, डॉ. नरेन्द्र झामनानी, डॉ. आरती सोधिया, डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. आर्यन तिवारी, के साथ साथ जिला चिकित्सालय कटनी के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।।