चिकित्सालय स्टॉफ ने दिवंगत सहकर्मी की स्मृति में पौधा रोपित कर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी।
दिवंगत रजनी के योगदान और स्मृतियो को चिरस्थायी रखने एनआरसी के समीप रजनीगंधा का पौधा रोपित किया।
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली। पावन सावन मास के प्रथम दिन शुक्रवार को चिकित्सालय चिचोली से अनिल कटारे ,एकनाथ ठाकुर,विनीत आर्य,पंकज डोंगरे,श्रीमती कविता दरवाई ,श्रीमती माचीवार, रामरूप कैन ,नीलेश सूर्यवँशी,विवेक नागले,राजकुमार यादव,डी.टाटीसार,पी.निरापुरे,राजेश धुर्वे,मेघराज यादव,संगीता सूर्यवँशी,राजेन्द्र नागर, गजराज रघुवंशी,पुष्पा मोहने,आकाश साहू एनआरसी और चिकित्सालय स्टॉफ द्वारा एनआरसी संस्था के समीप रजनी गंधा का पौधा रोपित कर दिवंगत सहकर्मी स्व.रजनी गंगारे को नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की ।
दिवंगत की सहकर्मी रही श्रीमती कविता दरवाई द्वारा बताया कि आज रोपित ये पौधा हमे दिवंगत सहयोगी साथी श्रीमती रजनी द्वारा संस्था के दिये गए योगदान और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी रखेंगा।।