विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन रेलवे स्टेशन प्रबंधक को सौंपा
दुद्धी सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धनबाद मंडल के डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने डीआरएम से दुद्धी तहसील क्षेत्र के स्थानीय रेलवे से संबंधित गंभीर मुद्दों का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में अवगत कराया है कि दुद्धी क्षेत्र के गेट नंबर 60 सीई दुध्दीनगर – महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे गेट बंद कर दिया गया है और नया रेल लाइन नीचे से आवागमन के लिए सकरा गेट बनाया गया है, जिससे बरसात के दिनों में 2 से 3 फीट अक्सर पानी जमा रहता है जिसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका निदान होना अति आवश्यक है ।गेट मार्ग जो पहले से चालू था उसे बंद कर देने से गेट के उस पार बसे दीघुल, बघाडु अमवार, नगवा, रन्नु, निमियाडिह, टेढ़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सकरा गेट मार्ग होने से विकास कार्य हेतु बाहर से सामग्री आना बिलकुल ही बंद हो गया है।साथ ही आम नागरिकों को घर बनाने के लिए बिल्डिंग मटेरियल इट, बालू, गिट्टी आदि भी नहीं आ पा रहा है जिससे उक्त ग्राम का विकास कार्य प्रभावित हो गया है ।इसके अलावा, कार्यकर्ताओं ने बरवाडीह से लखनऊ के लिए त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस के बदले नई ट्रेन देने और उसका ठहराव दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन व विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर देने की मांग की। उन्होंने झारखंड स्वर्ण जयंती 12873 / 12874 का ठहराव दुद्धीनगर रेलवे स्टेशन पर देने की भी मांग की।
कार्यकर्ताओं ने गेट नंबर 63सीटी दुद्धी के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराने और दुद्धी स्टेशन पर पीएफ 1 एवं 2-3 के नंबर पर रात्रि में लाइट की व्यवस्था कराए जाने की मांग की ।साथ ही पूर्ण सुविधा युक्त प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के लिए नया प्रतीक्षालय का निर्माण ,रेलवे स्टेशन के बाहर रोड का मरम्मत , साफ सफाई ,प्रकाश, सुंदरीकरण और बुकिंग काउंटर को स्टेशन ऑफिस से अलग ऑफिस बनाकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था एवं बिजली पंखा पानी तथा शौचालय इत्यादि की सुविधा युक्त व्यवस्था के निर्माण की भी मांग की।कहां है की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी ।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता व जिला पंचायत सदस्य बाघडू जुबेर आलम, ग्राम प्रधान जगत नारायण, ग्राम प्रधान अंजना देवी, ममता देवी, चंद्रावती, राजू शर्मा विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्रसभा अजय यादव, रामनरेश परमजीत, सरजू यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह