कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग
सोनभद्र। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के 10 नेताओं पर वाराणसी में जनहित के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन के बाद दर्ज हुए मुकदमे के खिलाफ कांग्रेसी सोमवार को मुखर हो गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसडीएम को सौप मांग किया कि प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं पर दर्ज हुए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं वरना कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी पार्टी के शहर अध्यक्ष फरीद अहमद खान ने कहा कि सनातन धर्म में काशी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। यह ऐसा पवित्र स्थान है जो प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देशवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक है। काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। समान्य दिनों को छोड़िये सावन के इस पवित्र मास में भी श्रद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का डिंढोरा पीटती है और सिर्फ लुभावने नारे तक सीमित है। जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है। 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसजनों के खिलाफ दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस अन्यायपूर्ण और अलोकतात्रिक कार्यवाही का प्रतिकार करती है। फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग करती है। प्रदर्शन में इंजीनियर शिव प्रसाद यादव, शंकर लाल भारती, आशीष शुक्ला, अंकित केजरीवाल, आरती देवी, सखियों शहर कमेटी बेबी सिंह, प्रदीप चौबे, विशिष्ट इंजीनियर सुधाकर, उषा सिंह, ददन कुशवाहा, अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, रामपाल सिंह, अमरेश देव पांडे, शीतल पटेल, शशांक मिश्रा, दयाशंकर पांडे, सईद खान, रामेश्वर यादव, पार्वतीदेवी, घनश्याम देव पांडे, साहिल खान, सचिन धीरेंद्र कुमार चौबे, दीनानाथ पांडे, मनोज विश्वकर्मा, विजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष अंकित केजरीवाल, सचिन आदि मौजूद रहे।