ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा की निगरानी में की गई।
थाना बार में दर्ज मु0अ0सं0 18/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नीलेश दुबे उर्फ नीलू (35 वर्ष) पुत्र रमेश दुबे, निवासी ग्राम नौगवां, थाना शाहगढ़, जनपद सागर (मध्य प्रदेश) को पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
कई मामलों में दर्ज है मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना बार और थाना तालबेहट में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना बार के मु0अ0सं0 154/24 और 155/24 में धारा 331(4)/305 बीएनएस, थाना तालबेहट के मु0अ0सं0 143/24 में धारा 457/380/411 भादवि तथा थाना बार का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा मु0अ0सं0 18/2026 शामिल है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बार के प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा और उपनिरीक्षक मान सिंह मय पुलिस टीम शामिल रहे।