रामजी तिवारी मड़ावरा
जिला संवाददाता
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 863/2026 धारा 191(2)/109/103(1)/119(1) 352/115(2)/126(2)/61(2) BNS में वांछित अभियुक्तगण 1. मोर सिंह पुत्र जोरावल उम्र 40 वर्ष निवासी झरकौन थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर। 2. मनोहर सिंह पुत्र जोरावल उम्र 32 वर्ष निवासी झरकौन थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर। 3. बृगभान पुत्र मोजीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी कर्र थाना पिपरई जिला अशोक नगर म0प्र0। 4. राहुल पुत्र रामदास लोधी उम्र करीब 26 वर्ष। 5. आशीष उर्फ छोटू पुत्र रामदास लोधी उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण ग्राम ठाठ खेडा (दौलतपुर) थाना मुगावली जिला अशोकनगर हाल पता मो0 तपोवन कस्बा व थाना सहराई जिला अशोकनगर म0प्र0 को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली ललितपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था, कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी की पुत्री व बहनोई अभय सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी झरकौन, कोतवाली ललितपुर को रास्ते में रोककर अवैध पैसों की माँग करना, अभय द्वारा मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर, जान से मारने की नियत से सिर में पत्थर मार देना, जिससे वादी का बहनोई मौके पर बेहोश हो गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घायल अभय उपरोक्त को जिला अस्पताल ललितपुर से उचित उपचार हेतु मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया था। वादी के बहनोई अभय उम्र करीब 30 वर्ष की दौराने उपचार जनपद झांसी में मृत्यु हो गयी थी, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) BNS की बढोत्तरी की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 05 पुलिस टीमों को लगाया गया था । गठित टीमों द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मोर सिंह पुत्र जोरावल उम्र 40 वर्ष निवासी झरकौन थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर।
2. मनोहर सिंह पुत्र जोरावल उम्र 32 वर्ष निवासी झरकौन थाना कोतवाली ललितपुर, जनपद ललितपुर।
3. बृगभान पुत्र मोजीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी कर्र थाना पिपरई जिला अशोक नगर म0प्र0।
4. राहुल पुत्र रामदास लोधी उम्र करीब 26 वर्ष
5. आशीष उर्फ छोटू पुत्र रामदास लोधी उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण ग्राम ठाठ खेडा (दौलतपुर) थाना मुगावली जिला अशोकनगर हाल पता मो0 तपोवन कस्बा व थाना सहराई जिला अशोकनगर म0प्र0।
गिरफ्तारी का दिनांक- 20.08.2026
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी थाना कोतवाली ललितपुर जनपद ललितपुर मय टीम।