सहारनपुर
सहारनपुर। वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप के तत्वावधान में पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित क्लब हाउस में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संजय गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई विशिष्ट अतिथि तथा अग्रवाल समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर गुप्ता कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि संजय गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजवाद, समानता, सहयोग और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने पर बल दिया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महावीर गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, परस्पर सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
संस्था के अध्यक्ष अनिल गोयल ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वैश्य एकता मंच का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत करना है। महासचिव प्रवीण गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष **विजय गुप्ता एवं अश्वनी सिंघल, सहसचिव मनोज सिंघल एवं सौरभ अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष मोहन बंसल एवं संजय गुप्ता संगठन मंत्री रचित गुप्ता तथा प्रचार मंत्री अमन गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
संस्था के संरक्षक सुधाकर अग्रवाल, डॉ. अनंत अग्रवाल, वकुल बंसल एवं उपदेश अग्रवाल ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया।
महिला कार्यक्रमों ने बढ़ाई समारोह की रौनक
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए डांडिया, तंबोला एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शामली गुप्ता के संयोजन में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया की उमंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक एवं यादगार बना दिया। महिला कार्यक्रम आयोजन की विशेष उपलब्धियों में शामिल रहे। कार्यक्रम में राशि गुप्ता,तनु सिंघल,रेशु गोयल,सुमन ,मीनू मित्तल ,दीपा सिंघल द्वारा विशेष सहयोग किया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों अजय गुप्ता, आलोक मित्तल, अतुल सिंघल, डॉ. समीर सिंघल, सुशील अग्रवाल, पंकज गुप्ता, विभोर सिंघल एवं उमेश चंद गर्ग की उपस्थिति रही। इनके साथ सदस्य साहिल गुप्ता, डॉ. गौरव मित्तल, अजय अग्रवाल, विवेक गर्ग, तरुण मित्तल, सुमंत प्रसाद मित्तल, सौरभ गुप्ता, रोबिन गर्ग, अमित बंसल, प्रदीप कुमार गुप्ता, मुकेश गोयल, संदीप अग्रवाल, सचिन सिंघल, अरविंद अग्रवाल, आदित्य गोयल, आशीष गुप्ता, शेखर गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, नवीन सिंघल, ऋतु गर्ग, संदीप गोयल एवं धर्मेंद्र मित्तल सहित अन्य समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता एवं अश्वनी सिंघल ने आयोजन की योजना, अतिथियों के समन्वय तथा व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलने, समाज में एकता बनाए रखने तथा जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया।
महाराजा अग्रसेन जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा, समानता और सहयोग की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम ने वैश्य समाज की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संदेश दिया
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
