सहारनपुर
तितरो। कस्बा तितरो निवासी तनु चौधरी पुत्री अनिल चौधरी ने शोभित यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनु की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
तनु चौधरी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
