दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है और सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद हैं।घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पर पुलिस को अवगत कराया। पीआरडी टीम तथा एम्बुलेंस 102 की ईएमटी कुसुम यादव और चालक विजय राजभर ने घायल को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे फिलहाल अचेतावस्था में qà कर आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है।कोतवाली पुलिस घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, किंतु उसकी बेहोशी के कारण अभी तक पहचान संभव नहीं हो पायी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के पास इस व्यक्ति की पहचान या घटना संबंधी कोई जानकारी हो तो वे तुरंत कोतवाली से संपर्क करें। मामले की आगे की जांच चल रही है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।