पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन- बुधवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जनपद शाखा कुशीनगर के तत्वाधान में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं एस. टी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड एवं अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव बिन्देश्वरी प्रसाद गोंड के संयुक्त नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान से मिलकर शिष्टाचार भेंट किया एवं गोंड जनजाति की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया।
जनपद कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान जी से प्रथम बार मिलकर उनका स्वागत किया तथा जनपद के जनजातीय( गोंड) समाज के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक निर्गत करने एवं जनजातीय वर्ग के अन्य समस्याओं के विषय में चर्चा कर समाधान हेतु अनुरोध किया। इस मौके पर मेरे साथ अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव बिंदेश्वरी गोंड, कुशीनगर के जिला महासचिव मनोज गोंड, अरविंद गोंड, हृदया नंद गोंड, प्रेमचंद गोंड दुर्गेश विश्वकर्मा आदि दर्जनों व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोटर— दुर्गेश विश्वकर्मा