दुकान से घर लौटते समय सर्राफा व्यापारी से ढाई लाख की लूट
मीरगंज, बरेली। पुलिस से बेखौफ अज्ञात असलाह धारी बदमाशों ने सरेराह अपने घर लौट रहे एक सरीफ से तमंचों की नोक पर नगदी समेत तकरीबन ढाई लाख की लूट की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे दी। जिससे अफरा तफरी मच गयी और सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गये और आनन फानन में मीरगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ति सरीफ से पूरा बाकया जानकर सीसीटीबी खंगालने में जुट गई है।
जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा निवासी शनि भरद्वाज की मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हुरहुरी में सरीफ की दुकान है। शनि भारद्वाज के मुताबिक वह शुक्रवार को रोजाना की तरह अपनी हुरहुरी में संचालित सरीफ की दुकान को बंद करके बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। और साथ में एक बैग में 65 हजार रूपये नगदी व तकरीबन 02 लाख रूपये के गिरबी गांठे सोने चांदी रखकर ले जा रहे थे। सर्राफ ने बताया कि वह अपनी बाइक से हुरहुरी व गांव रसूलपुर के मध्य संचालित माया रिर्सोट से आगे मेंथा प्लांट की फैक्ट्री के पास दो बाइक पर सवार तकरीबन आधा दर्जन से अधिक तमंचा लिए अज्ञात सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बाइक रोक कर उसके उपर तमंचा तान दिया। और बोले कि बैग दो, जिस पर उसने बैग दबोचे रखा लेकिन बदमाशों ने उसके पेट पर घूसा मारा और अन्य बदमाशों ने जान से मारने की नियत से तमंचा तान दिया। और जबरन 65 हजार रूपयों और दो लाख रूपये तकरीबन की गिरवी गांठे की सोने व चांदी के जेवरात रखा बैग लूट लिया। और बह कुछ कह पाता कि बदमाश अपनी बाइकों से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।
जिसकी सूचना उसने डायल 112 पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची, ठीक उसके बाद मीरगंज कोतवाली एसओ प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। और पीड़त व्यापारी से घटना के संदर्भ में जानकारी हांसिल करते हुए हुरहुरी में दुकानों पर लगे सीसीटीबी खंगालने में जुट गये। फिलहाल सर्राफ ने मीडिया के समक्ष पुलिस को तहरीर दिए जाने की बात कही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गयी है। मीरगंज कोतवाली के एसओ प्रयागराज सिंह का कहना है कि घटना के संदर्भ में सीसीटीबी कैमरे खंगाले जा रहे है। और व्यापारी की तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। और घटना का जल्द ही खुलाशा किया जायेगा।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली