बंगाणा (ऊना): जिला ऊना के विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मलांगड़ में आशिका शर्मा ने बतौर पंचायत सचिव अपना कार्यभार संभाल लिया है। मूल रूप से तहसील बंगाणा के मटियाना गाँव की रहने वाली आशिका शर्मा इससे पहले जिला हमीरपुर के नादौन ब्लॉक की रैल पंचायत में अपनी सेवाएँ दे रही थीं।
पंचायत कार्यालय पहुँचने पर पूर्व सचिव राकेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान रेखा देवी तथा उपप्रधान संजय शर्मा ने नए सचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें इस नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।