विधानसभा के हर गाँव में लगाया जाएगा पेड़ : संदीप मिश्रा
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।सदर विधानसभा 401 में पेड़_हैं_तो_प्राण_हैं
के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के बूथ संख्या एक बरवन से लिया गया संकल्प कि 401 विधानसभा के हर बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पेड़ हैं तो प्राण हैं के अभियान के तहत जागरुक किया जायेगा। इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा के चतरा में स्वर्गीय रामदुलारे पाण्डेय जी नरोत्तमपुर के स्मृति में पेड़ लगाया गया पर्सिया बूथ में पेड़ लगाया गया व तेलाडी पचोखर बूथ पर स्वर्गिय गुलाब मिश्रा जी घर पर पेड लगाया गया हरेक पेड़ को सुरक्षित रखने का नौजवानो ने संकल्प लिया । संयोजक श्री मिश्रा ने बताया कि हर गांव पेड़ लगाने का मुहिम युवाओं के साथ शुरू कर दिया गया है पेड़ लगाने अथवा वातावरण को बचाने के लिए हर गांव हर घर पहुंच कर घर के बच्चों के नाम से एक पेड़ लगाया जाएगा उसका संरक्षण बच्चे व उनके परिजन करेंगे वहीं इस मुहिम से युवा पीढ़ी बढ़ चढ़ कर जुड़ रहे हैं।
इस मौके पर अन्सू पाण्डेय रमेशद देव पाण्डेय सोनू पाण्डेय अखिलेश मिश्रा पियुस चौबे निशान्त पाण्डेय छोटू मिश्रा विजय चौहान आकाश जायसवाल धीरज कनौजिया व विवेक जाटव के साथ सैकड़ों नौजवान व ग्रामवासी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।