जिला-सिवनी,घंसौर क्षेत्र में लगभग रू 251850/- की हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त कर 21 आपराधिक प्रकरण पन्जीबद्ध
सिवनी जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 05-09-2021 को कलेक्टर सिवनी डॉ राहुल हरिदास फटिंग के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस बल के द्वारा घन्सौर वृत के ग्राम मासूल में दबिश कार्य कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के अन्तर्गत कुल 21 आपराधिक प्रकरण पन्जीबद्ध किये गए, जिसमें कुल 179 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई और 4500 लीटर महुआ लाहन बरामद कर लाहन सैम्पल निकालकर शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने से मौके पर नष्ट किया गया। हाथ भट्टी मदिरा एवं लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग रू 251850/- है । कार्यवाही के दौरान एसडीओपी घन्सौर श्री अनिल मंडराह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री परमानंद कोरचे, थाना प्रभारी धनौरा श्री नंदकिशोर धुर्वे आबकारी उपनिरीक्षक एवं वृत घन्सौर प्रभारी राजेश सिंघल, आबकारी उपनिरीक्षक वर्षा डोंगरे एवं रविन्द्र लिल्हारे आबकारी आरक्षक श्री लेखसिंह तेकाम, सुरेन्द्र तिवारी, के•के• गुप्ता, गोविंद राय, बीरेन्द्र पटेल, संतराम मरावी, आनन्द मरावी, व्यासनारायण शर्मा, सेवकराम भलावी तथा मुकेश अहिरवार, वाहन चालक श्री लच्छीप्रसाद तथा धनौरा पुलिस थाना स्टाफ एवं सिवनी पुलिस लाईन का बल भी उपस्थित रहा ।