*पांच वर्षो से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को कैमोर पुलिस ने किया मुंबई से गिरफ्तार*
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्रीमती शिखा सोनी के मार्गदर्शन में कैमोर पुलिस की टीम ने कई सालों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी गोवर्धन प्रसाद बर्मन पिता वीरू बर्मन उम्र करीब 40 साल निवासी ग्राम संगवारा तहसील विजयराघवगढ़ को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। माननीय न्यायालय अनिल कुमार, पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय कटनी एवं माननीय न्यायालय बी . आर. अहिरवार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विजय राघवगढ़ ने भिन्न-भिन्न मामलों में गोवर्धन प्रसाद वर्मन का पांच वर्ष पूर्व स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। जो लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी , टीआई कैमोर अरविंद जैन द्वारा एकत्र जानकारी के आधार पर उपनिरीक्षक आर. पी. रावत, कार्यवाहक प्रधानआरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक अनिल स्वर्णकार एवं महिला आरक्षक भावना तिवारी ने मुंबई में ठाणे में बालकुम्भनाका इलाके में कापुरवाबड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत रुस्तम मिनरल्स कंपनी में काम कर रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी गोवर्धन प्रसाद वर्मन को गिरफ्तार कर थाना कैमोर लाया गया। पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री मयंक अवस्थी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
रिपोर्ट=राजेश कुमार तिवारी