प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ नेशनल :—
सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिया गया सदस्यता दीप” पुरस्कार
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत कवर्धा जिले से युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन गुप्ता ने 1752 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर जिले में सर्वाधिक सदस्यता दर्ज की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें “सदस्यता दीप पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सचिन गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा के एक सक्रिय, ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी युवाओं में गहरी पैठ है। वे लगातार पार्टी की राष्ट्रनीति से प्रेरित होकर सेवा कार्यों में संलग्न रहते हैं और संगठन को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है कि आज वे युवा मोर्चा का चेहरा बनकर उभर रहे हैं।
सदस्यता अभियान के अंतर्गत कवर्धा जिले से श्रीमती भावना बोहरा जी को भी सक्रिय सदस्यता में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह, विजय शर्मा , संतोष पांडेय राजेंद्र चंद्रवंशी, मोतीराम चंद्रवंशी जी अशोक साहू राम कुमार भट्ट ईश्वरी साहू कैलाश चंद्रवंशी , चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सचिन गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।