ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डिंडोरी। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

```

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश,,,,,,, ➡️ निर्माणाधीन शासकीय भवनों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री रत्नाकर झा
➡️ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि सभी निर्माण एजेंसी, निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने निर्माण किये जा रहे शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों को एप्रोच मार्ग और जल जीवन मिशन से जोड़ने को कहा गया हैं। जिससे आवागमन सुविधा और पेयजल की उपलब्धता बनी रहे। कलेक्टर श्री झा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री एस.एस. ठाकुर, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री डी.एस. बघेल सहित उपयंत्री एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बतरने के कारण जनपद पंचायत बजाग के एसडीएओ सुश्री नम्रता पंद्रे और उपयंत्री श्री भगवानदास हरदहा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकासखण्डवार सडक एवं पुल निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने को कहा। कलेक्टर श्री झा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी ठेकेदारों से निर्माण किये जा रहे शासकीय भवन परिसरों में वृक्षारोपण भी अवश्य कराएं। उन्होंने खेल मैदानों में गोलपोस्ट लगाने को कहा है। कार्यपालन यंत्री आरईएस को निर्देश दिया गया है कि जिले के सभी इंजीनियर एवं सब-इंजीनियरर्स की सूची प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले में किए जा रहे निर्माण कार्यों की फोटो एवं वीडियो कार्यस्थल व निर्माण दिनांक सहित नियमित रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना से छूटे हुए ग्राम, मा.गा. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम, मनरेगा, विकासखण्डवार एप्रोच रोड एवं स्टॉडेम निर्माण सहित संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *