ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कठूमर :- ग्राम राजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम रामकिशोर मीणा को ज्ञापन सौंपकर गांव में सौहार्दपर्ण वातावरण बनवाने की मांग की।

```

 

जयपुर से ब्यूरो चीफ पूरण मीणा

ग्राम राजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम रामकिशोर मीणा को ज्ञापन सौंपकर गांव में सौहार्दपर्ण वातावरण बनवाने की मांग की।

कठूमर :- कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम राजपुर में एक मंदिर निर्माण के बाद बीजक शिलालेख लगाने को लेकर गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसमें एक व्यक्ति का परिवार एक तरफ और सारे ग्रामीण एक तरफ हो गए। समाजसेवी राजपुर निवासी खिल्लू राम मीणा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा मंगलवार की शाम को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन में गांव में सौहार्द पूर्ण वातावरण बनवाने की मांग की गई और अप्रिय घटना घटने से पूर्व अवगत कराया गया।
इधर राजपुर निवासी सियाराम गुर्जर ने बताया कि ग्राम राजपुर में जन सहयोग कर एक शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया गया और पंच पटेलों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी एक व्यक्ति का नाम से मंदिर में किसी भी प्रकार का शिलालेख नहीं लगाया जाएगा लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती लाठी के बल पर अपने नाम का पत्थर शिलालेख लगवा दिया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर हटवाने की मांग की प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं होने पर जन आंदोलन व अप्रिय घटना की जानकारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *