उतरौला, बलरामपुर
तहसील उतरौला में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मसूद आलम खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी उतरौला को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन SIR प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर दिया गया।
सपा नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र के कई बूथों पर एक साथ 200, 300 और 500 तक फॉर्म-7 जमा कराए जा रहे हैं। साथ ही अनेक मतदाताओं को अनावश्यक रूप से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जबकि उनके नाम पहले से ड्राफ्ट लिस्ट और मैपिंग में दर्ज हैं और किसी प्रकार की त्रुटि भी नहीं है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है, ताकि विशेष रूप से PDA वर्ग और मुस्लिम समाज के मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकें। इस संबंध में उप जिलाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराते हुए मांग की गई कि SIR प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए।
उप जिलाधिकारी उतरौला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाएगा और प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी।
इस दौरान डॉक्टर एहसान खान, कृष्ण कुमार यादव, शत्रोहन वर्मा, एजाज मलिक, उमर खान, आबिद खां, मोहम्मद इस्माइल, अमरजीत यादव, मुनीर पाशा, नुरुल्लाह खान, मोहम्मद रफीक खान, इसरार हसन खान, मोहम्मद अकरम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
इंडियन टीवी न्यूज़