राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुरम ने शुक्रवार को नर्मदा महाविद्यालय के युवाओं और छात्रों के साथ संवाद किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने अतिथि स्वागत उद्बोधन के साथ ही कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए युवाओं को संबोधित किया।श्री महालहा ने युवाओं से कहा कि भाजयुमो हमारी सरकार ‘जॉब सीकर’ (नौकरी चाहने वाले) के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ (नौकरी देने वाले) बनने पर ज़ोर दे रही है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कर सलाहकार अधिवक्ता व बजट एक्सपर्ट पुष्पेश पालीवाल ने बजट को सरल भाषा में युवाओं के बीच रखा। इस संवाद में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए बजट आधारित प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा का समाधान करने का भी प्रयास किया। पालीवाल ने कहा कि केंद्र के बजट में युवाओं को एआई , रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी भविष्य की तकनीकों में माहिर बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग और संस्थान खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश अब ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र पर चलते हुए युवाओं को वैश्विक नौकरियों के लिए तैयार कर रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि उक्त बजट न केवल राष्ट्र के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करता है बल्कि अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने वाला भी होगा। कार्यक्रम को जिला प्रभारी भाजयुमो लोकेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, ज्योति चौरे, कार्यालय सह मंत्री वंदना दुबे, मंडल अध्यक्ष भाजपा रूपेश राजपूत, जिला महामंत्री भाजयुमो गुलाब बैंकर, जिला मंत्री गौरव नायक, विमल साहू , मुकेश राठौड़, पीयूष दुबे, महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, सागर संतोरे, प्रवेश सोनी सहित युवा मोर्चा के अन्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल दीवान ने किया एवं कार्यक्रम का आभार कृतिक शिवहरे ने किया।