अयोध्या।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवाश्री गुरु जी डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन, निर्धन वंचित युवाओं को मिलेगी मदद विभाग सोहवाल खंड के बसहा स्थित निशुल्क गुरु जी सेल्फ स्टडी सेंटर का सोमवार को चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र सिंह व वरिष्ठ अध्यापक अश्वनी दुबे जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह निशुल्क लाइब्रेरी विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है, जहां शांति से बैठकर छात्र अपनी तैयारी कर सकते हैं। संचालक हरदोई जिले में सोहवाल निवासी नगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजाद जी ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं।
यहां ऑफ लाइन माध्यम से पहली से 12 वीं कक्षा के अतिरिक्त, कॉलेज के पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न शैक्षिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। इस लाइब्रेरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तकनीक से सुव्यवस्थित किया गया है।बताया कि पाठकों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में एक बड़ा रीडिंग हॉल, एक ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर टैबलेट, उपयुक्त फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुस्तकालय में सीसीटीवी कैमरा भी लगे हैं।
जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी ने बताया वर्तमान युग डिजिटल युग है। भले ही दुनिया बड़ी हो लेकिन डिजिटल युग ने दुनिया को बहुत छोटा कर दिया है। आज हर जानकारी मोबाइल और कम्प्यूटर पर उपलब्ध है और किसी भी समय देखी जा सकती है। ऐसे में डिजिटल लाइब्रेरी समय की जरूरत है और यह युवा वर्ग के लिए बड़ी ही कारगर साबित होगीl
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग द्वारा ऐसे कई लाइब्रेरी जिले के खोले जाएंगेl नगर प्रचारक आजाद जी के सहयोग से श्री राम शाखा द्वारा प्रथम निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गयाl
डिजिटल लाइब्रेरी में हमारा निवेश समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि डिजिटल संसाधनों तक पहुँच से निर्धन व गरीब छात्रों के लिए सीखने और विकास के नए आयाम खुलेंगे।”
इस अवसर पर खंड कार्यवाह राजकुमार त्यागी , मंडल कार्यवाह नितेश दुबे,अश्विनी दूबे, ब्रिजकिशोर दूबे, अभय सिंह समाजसेवी ,सन्नी दूबे, अभिषेक सिंह ,भाष्कर मिश्रा संदीप दूबे, व अन्य स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl