राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश परिहार के पुत्र एवं अधिवक्ता मनु प्रताप सिंह परिहार पर रेत खनिज ठेकेदार और उनके कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से प्राणघातक हमला किए जाने के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम ने कलेक्टर सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीसांई कृष्णा एस. थोटा को ज्ञापन सौंपा।
जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर और एसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित पालीवाल, राजीव दुबे, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र पटेल, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, संजीव बग्गन, अरविंद खंडेलवाल, महेंद्र चौरे, अनिल गौर, विनीत वर्मा, तरुण पांडे, अभिषेक तिवारी, नमन यादव, विजेंद्र राजपूत, गोविंद, ललित राजपूत, शादाब अली, शिवम दुबे, पर्वत सिंह लोधी, आनंद गुप्ता, राजेश मालवीय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जिला अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।