ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र जिला-कांकेर
भानुप्रतापपुर/ केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की फ़ोटो जिसमें वो ननों का अभिवादन करते नजर आ रहे है उस पर कांग्रेस की सोच अति निम्न स्तर की है.ननों पर धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप है ये एक कानूनी मामला है जांच के बाद कौन दोषी और कौन निर्दोष इसका निर्णय न्यायपालिका करेगी।इससे परे महिलाओं का अभिवादन और सम्मान ये भाजपा के संस्कार है।अन्यथा ये वही कांग्रेस है जिसने जिसने मालेगांव ब्लास्ट में भगवा आतंक की झूठी थ्योरी गढ़ने और धर्म विशेष के वोटबैंक को साधने के लिए एक निर्दोष साध्वी को 12 साल तक जेल में डालकर प्रताड़ित किया गया वो कौन सी राजनीति थी कांग्रेसी बताएंगे*भाजपा का विजन आइने की तरह साफ है जो कानून का उल्लंघन करेगा, छत्तीसगढ़ के भोलेभाले आदिवासियों को बहला फुसलाकर उनका मतांतरण करने का प्रयास करेगा,हमारी संस्कृति से खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा फिर वो किसी भी जाती या धर्म का क्यों न हो नरोत्तम सिंह चौहान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रतापपुर
भाजपा जिला प्रतिनिधि कांकेर