अंबेहटा: गंगोह रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, 6 लोग गंभीर रूप से घायल।
अंबेहटा, कस्बे के गंगोह रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कंटेनर आपस में टकरा गए, हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश गौतम और चौकी प्रभारी विकास चारण मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी गंभीर घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए पीजीआई पिलखनी भेजा गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोडवेज बस नकुड की ओर से आ रही थी और ट्रैक्टर ट्राली गंगोह की ओर से आ रहा था रोडवेज बस चालक ने एक कंटेनर को ओवरटेक किया तो तो रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। और कंटेनर भी पीछे से बस में जा घुसा। जिस समय यह हादसे हुआ उस समय रोडवेज बस चालक सहित पांच लोग सवार थे वरना एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहनों को जब्त किया रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़