जिला प्रांत के प्रमुख बाजारों किरावली अछनेरा खंदौली फतेहाबाद शमशाबाद फतेहपुर सिकरी आवलखेड़ा,सिकंदरा मंडी, सैया लादूखेड़ा ककुआ खैरागढ़ कागारौल सरेंधी जगनेर तांतपुर आदि बाजारों में खाद बीज विक्रेताओं ने बाजार बंदी कर आगरा चलो के आवाहन पर जिला आगरा में बैठक की जिसमें कृषि व्यापार संघ आगरा
का गठन किया गया और कार्यकारणी , का गठन हुआ । एवम् पदाधिकारियों का की घोषणा की गई ।
अध्यक्ष पुष्कर सिंह जी ,उपाध्यक्ष रमाकांत, उपाध्यक्ष बृजमोहन पंडित जी कोषाध्यक्ष दिलीप सिंगल महामंत्री प्रेमपाल चौधरी , डॉक्टर लाल सिंह चौहान , शैलेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, केके त्यागी ,चंद्रशेखर सौरभ उपाध्याय एवं 407 व्यापारी उपस्थित रहे l
बैठक में ओवर रेटिंग, टैगिंग आदि पर मुख्य प्रकाश डाला गया , एवम् जिले के होलसेलर छोटे दुकानदार को ऊंचे दाम पर माल दे रहे हे जिसके कारण छोटे व्यापारी किसानों को सरकारी मूल्य पर यूरिया ,डीएपी एवं अन्य खाद बेचने में असमर्थ हैं और इसके कारण विभाग द्वारा लाइसेंस निरस्त हो रहे हैं। दुकानदार भयभीत होकर व्यापार छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे है l वकिसानों में भय है कि दुकान बंद हो जाएगी तो वो लोग अपनी खेती के लिए समय से खाद दबा बीज आदि का बंदोबस्त कैसे कर पाएंगे उत्पीड़न की श्रृंखला में आज सभी एकजुट हुए एवं कृषि व्यापार की कुरीतियों एवं व्यापार नीतियों पर विचार किया।