*सपा द्वारा संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा एवं संगोष्ठी का किया गया आयोजन।*
*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर खजनी विधान सभा क्षेत्र के महदेवा बाजार में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अन्नू प्रसाद के नेतृव में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया।तत्पश्चात संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को आगामी चुनाव में सपा को भारी मतों से विजयी बनाने का मंत्र दिया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता मिठाईलाल भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोगों का हाल बेहाल है।युवा योग्य होते हुए भी नौकरी को तरस रहा है।भाजपा बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर के बनाये आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने पर आमादा है।सपा की सरकार आएगी तो बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के साथ ही दलितों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों सहित अन्य को उनके हक व अधिकार दिलाने का कार्य करेगी।
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है।दिन प्रति दिन महिलाओं से हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।सपा की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भोलानाथ यादव की टीम द्वारा लोकगीत के माध्यम से सपा की नीतियों व योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खजनी विधान सभा के उपाध्यक्ष आशिक अली व संचालन अमर पासवान ने किया।
*रिपोर्ट- सतीश तिवारी गोरखपुर(उत्तर प्रदेश)*