राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कटनी नदी में चल रहे रिवर फ्रंट कार्य का किया निरीक्ष,लगाई फटकार श्री पाठक नें कहा रिवर फ्रंट के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कटनी 8 अगस्त 2025 – निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कटनी नदी मोहन घाट में चल रहे रिवर फ्रंट के कार्य का निरीक्षण करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एण्ड डेवलपमेंट (पी.डी.एम.सी) के रेसीडेंस इंजीनियर वीशाल सैनी को लगाई फटकार । मनीष पाठक के अनुसार रिवर फ्रंट के कार्य में लापरवाही की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी कटाव को रोकनें एवं ढलानों को स्थिर करनें हेतु पिचिंग का मुख्य कार्य है उसके पत्थर कार्य पूर्ण होने के पूर्व निकलने लगे है प्राप्त शिकायतों पर मनीष पाठक द्वारा निगमायुक्त श्री दूबे को पत्र लिखकर कटनी नदी एवं कटाएघाट में चलरहे रिवर फ्रंट के कार्य की जांच करानें का उल्लेख किया गया है । मनीष पाठक नें बताया कि,लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर मौके पर पंहुच कर उनके द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया गया है ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि,शहर के मध्य कटनी नदी में रिवर फ्रंट का कार्य चल रहा है,जिसमें पिचिंग,टो वॉल,रेलिंग,पाथवे सीढ़ी ग्रीनरी आदि का कार्य किया जा रहा है । मनीष पाठक नें निरीक्षण के दौरान स्थल का जायजा लेते हुए पाया कि,सीढ़ी अधिक ऊँची है जिससे वरिष्ट नागरिकों को काफी असुविधा होगी । मनीष पाठक नें कहा कि,संबंधित एजेंसी एवं निगम के अधिकारियों को कार्य के पूर्व इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पी.डी.एम.सी के असिस्टेंट रेसीडेंस इंजीनियर सौरभ एवं नगर निगम के उपयंत्री अश्वनी पाण्डेय से नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश प्रदान किए है कि,जो सीढी बनाई गई है वो 8 इंच की है जो अधिक उंची है ,इससे वरिष्ट नागरिकों को सीढी चढनें,उतरनें में काफी असुविधा का सामना करना पडेगा इसके बगल में बनाई जाने वाली सीढ़ी 6 इंच की बनाई जावे । मनीष पाठक नें कहा है कि संभव होतो पूर्व में निर्मित 8 इंच वाली सीढ़ी को भी 6 इंच किया जावे ताकि शहर के वरिष्टजनों को कोई असुविधा न हो । उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान पार्षद सर्वश्री अवकाश जायसवाल ओम प्रकाश बल्ली सोनी,नगर निगम के उपयंत्री अश्वनी पाण्डेय, (पी.डी.एम.सी) के रेसीडेंस इंजीनियर वीशाल सैनी, असिस्टेंट रेसीडेंस इंजीनियर सौरभ सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।