सहारनपुर।
मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आईएमए भवन में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी दिनेश गोयल सहित महानगर संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा ने मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश गोयल को प्रत्याशी घोषित किया है।
बैठक में महानगर प्रभारी श्री अजय शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री महेश बाली जी, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी एवं महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह जी ने चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मतदाता संपर्क, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों, मतदाता सूची के अनुसार संपर्क व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
नामांकन को लेकर भी हुई महत्वपूर्ण चर्चा
बैठक में बताया गया कि 05 अक्टूबर 2026 को मेरठ में श्री दिनेश गोयल जी के नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर महानगर से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। इस संबंध में बैठक में आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। मेरठ शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।
मतदाता संपर्क और क्षेत्रवार समन्वय पर जोर
बैठक में चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने, संबंधित मतदाता सूचियों के आधार पर क्षेत्रवार संपर्क व्यवस्था बनाने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां के विषय पर भी चर्चा की
बैठक में चुनाव महानगर संयोजक मनोज ठाकुर , महामंत्री सरदार सुपनीत ललित कटारिया किशोर शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश जैन अमित गगनेजा हेमंत अरोड़ा पूर्व महापौर संजीव वालिया , वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता गोकरण दत्त शर्मा , उपाध्यक्ष अमित गर्ग श्रीमती कंचन धवन , महानगर मंत्री श्रीमती आरती शर्मा , श्रीमती सोनम कश्यप नितिन परमार नीरज ठकराल , सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा , मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता योगेश कुमार एवं अजब सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान अमित शर्मा स्वराज सैनी हन्नी वर्मा जोगेंद्र लाला अजय वशिष्ठ गोपाल मेंहदीरत्ता विजय चौहान राजकुमार कालरा , पार्षद दल नेता राजेंद्र सिंह कोहली , उपसभापति मयंक गर्ग , मुकेश गंगखड़ सुनील पवार , संजय सैनी संजय गर्ग , वीरसेन सिद्धू मुरारी खेतवाल जी सहित महानगर के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सम्मानित पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी