आठ अगस्त को नगर परिषद उपचुनाव में पलक नमित ग्रोवर
निर्विरोध चुनी गई नगर परिषद अध्यक्ष l
विधायक संजय सतेंद्र पाठक ने निभाया अपना ढाई वर्ष पूर्व किया गया वादा
निर्वाचन के पश्चात हुआ मंचीय कार्यक्रम उमड़ा भारी जन सैलाब।
कैमोर – जो कहा था वो कर के दिखाया संजू भैया ने अपना ढाई साल पूर्व किया गया वादा निभाया आज पूरी कैमोर की जनता यही कहा रही है ।
पूर्व योजना अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा के अध्यक्ष पद के इस्तीफ़े के पश्चात विगत दोनों ही नगर परिषद में उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया आठ अगस्त सुबह ग्यारह बजे से प्रारंभ हुई जिसमें संगठन की योजना और विधायक के वचननुसार नगर परिषद कैमोर में पलक नमित ग्रोवर को अध्यक्ष चुना गया इस निर्वाचन के दौरान एक ही नामांकन प्राप्त हुआ इसी तरह विजयराघवगढ़ नगर परिषद में भी निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात राजेश्वरी हरीश दुबे को अध्यक्ष चुना गया ।
जिसके पश्चात नगर परिषद कैमोर में कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष पलक ग्रोवर के अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पलक नमित ग्रोवर को सर्वप्रथम विधायक संजय सतेंद्र पाठक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया जिसके पश्चात नगर परिषद के मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा द्वारा मंच के माध्यम नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है कि आप पूर्व अध्यक्ष की तरह नगर विकाश के कार्यों को तीव्र गति प्रदान करेगी ।
जिसके पश्चात पलक ग्रोवर द्वारा उपस्थित परिवार के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया गया जिसके पश्चात पलक ग्रोवर द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम विधायक जी का उन्हें दिए गए इस दायित्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं संजू भैया द्वारा मुझ पर किए गए विश्वाश पर खरी उतरूंगी और नगर के समस्त वार्डो को समान रूप से विकाश पथ पर में ले जाऊंगी ।
जिसके पश्चात लोकप्रिय विधायक संजय सतेंद्र पाठक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा
मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता हु कि उन्होंने हमारे द्वारा चयनित प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी चुना साथ हि उन्होंने नगर परिषद के समस्त पार्षदों का भी आभार व्यक्त किया और पलक ग्रोवर को उनके कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।
जिसके पश्चात नगर परिषद कैमोर से एक भव्य प्रदर्शन जुलुश गाजे बाजे के साथ निकला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समर्थ उपस्थित रहे ।
मुख्य चुनाव की तरह इस उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार उतार पाने में भी सक्षम नहीं रही।
कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ।