इकलौते बेटे की मौत से टूटी मां,परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
दुद्धी सोनभद्र।थाना पन्नूगंज थाना क्षेत्र रामगढ़ के कण्ठा गांव निवासी फुलेंद्र के इकलौते बेटे टाइगर (3) की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में मौत हो गई। टाइगर की मां फूलवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
फूलवंती देवी ने बताया कि वह करीब सप्ताह पूर्व अपने मायके छत्तीसगढ़ के सनावल गई हुई थी, जहां से उसके बेटे की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल और फिर ओझा के पास ले जाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
आज सुबह जब टाइगर की स्थिति ज्यादा खराब हो गई, तो उसे लेकर फूलवंती देवी दुद्धी आ रही थी। रास्ते में ही टाइगर की स्थिति और खराब हो गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फूलवंती देवी के चेहरे भाइयों ने बताया कि बहन के पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे दोनों में आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के कारण फूलवंती अपने मायके आई हुई थी। अब उसके इकलौते बेटे की मौत ने उसे तोड़कर रख दिया है।
मृतक मासूम के शव में पीला पन देखा जा रहा है, जिससे लोगों ने पीलिया होने की संभावना व्यक्त की है।समाचार लिखें जाने तक मासूम का शव सीएचसी दुद्धी के परिसर में ही था और परिजन अग्रिम प्रकिया में जुट हुए थे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर, दुद्धी विवेक सिंह