भटीपुरा क्षेत्र में एक निजी मकान में शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की भटीपुरा चौकी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने संबंधित निजी निवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।स्थानीय स्तर पर लंबे समय से उक्त मकान से शराब की बिक्री किए जाने के आरोप लगाए जा रहे थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी और जांच की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से शराब बरामदगी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की। विभागीय कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ITN NATIONAL
दुर्गेश बिल्थरे
जिला ब्यूरो चीफ महोबा