देवबन्द साइबर टीम की बड़ी सफलता!
साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को 35,000 रुपये की रकम वापस दिलाई गई
सहारनपुर । देवबन्द थाना क्षेत्र के असदपुर करांजली निवासी नरेश कुमार से ऑनलाइन टास्क दिलाने के नाम पर की गई 3.5 लाख रुपये की साइबर ठगी में बड़ी सफलता मिली है। देवबन्द साइबर टीम की तत्परता से 35,000 रुपये की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध नियंत्रण व जागरूकता अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस की अपील
किसी भी अज्ञात व्यक्ति से ओटीपी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर टीम में शामिल अधिकारी
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा ।
निरीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह।
स.उ.नि. रूपेन्द्र सिंह ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़