बिजली विभाग की तानाशाही व भ्रष्टाचारी को लेकर हुआ धरना प्रदर्शन।
राजपुर बिजली घर के कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली करने और किसान मजदूर के बिल गलत आने को लेकर राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर पंजाब सिंह जी ने कहा कि अगर किसानो की बिजली बिल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल चलेगा धरने की खबर से प्रशासन व बिजली विभाग में हड़कम मच गया धरने पर पहुंचे तहसीलदार, एक्शन, एसडीओ से जिला अध्यक्ष अमर त्यागी ने किसानों की समस्याओं का हल व अवैध वसूली करने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग रखी
एक्शन ने भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया ओर दो दिन मे सभी लोगों के बिल सही करने का मजबूत भरोसा दिया एक्शन के मजबूत आश्वासन पर भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एक्शन को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया
इस मौके,, राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी अब्बास, राष्ट्रीय महासचिव आजाद सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल त्यागी, युवा मंडल संयोजक शिवम गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिनिधि डॉ रमीज,युवा मंडल सचिव शाह आलम मलिक,सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष हंसराज राठौर, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, तहसील प्रभारी साकेत चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष आसिफ फरीदी, युवा ब्लॉक सचिव जहांगीर, ग्राम उपाधि जीशान कुरैशी, युवा ग्राम उपाध्यक्ष तहसील कुरैशी, राजपुर ग्राम अध्यक्ष अकबर फरीदी, ग्राम महासचिव गुलजार फरीदी, युवा ब्लॉक सचिव मेहताब, शकरपुर माफी ग्राम अध्यक्ष डॉक्टर कवारपाल, चौधरी महिपाल सिंह, चौधरी महेश पाल सिंह, शकील मलिक, वकील मलिक आदि मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़