प्रेस विज्ञप्ति(14.08.25)
एमपीएस, जवाहर नगर में जन्माष्टमी समारोह
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल,जवाहर नगर की प्राथमिक शाखा ने जन्माष्टमी के उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल सभागार ‘तक्षशिला’ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री रीता भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभागार को फूलों, पताकाओं और पारंपरिक रूपांकनों से खूबसूरती से सजाया गया था, जो सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव दोनों को दर्शा रहे थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की पहली कड़ी के रूप में भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्यों को दर्शाती एक भक्तिमय प्रस्तुति हुई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों सोत्साह भाग लिया जिनमें से कुछ विद्यार्थी भगवान कृष्ण और कुछ राधा के रूप में थे। उनकी जीवंत वेशभूषा और आनंदमय भावों ने समाँ बाँध दिया। कार्यक्रम में गीत, भाषण और नृत्य जैसे विविध प्रस्तुतियाँ समाहित थीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभागार में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भक्ति, एकता और स्वतंत्रता के मूल्यों पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी, आनंद और एकजुटता की भावना देखी गई। इसका समापन धन्यवाद ज्ञापनऔर राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जयपुर से ब्रजेश पाठक