उरई(जालौन):
कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु एसपी ने किया फेरबदल:
उरई कोतवाल बने अंजन कुमार सिंह, माधौगढ़ की जिम्मेदारी मिली विकेश बाबू को, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार नें किये निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर पर स्थानांतरण। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डकोर के प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान को स्थानांतरित कर थाना नदीगांव का प्रभारी बनाया गया है। वहीं नदीगांव के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा थाना माधौगढ़ के प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह को डकोर, कैलिया के प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू को माधौगढ़ और चौकी प्रभारी तिलक नगर कोतवाली उरई उपनिरीक्षक अवनीश कुमार वर्मा को थानाध्यक्ष कैलिया बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अंजन कुमार सिंह को कोतवाली उरई की कमान दी गई है। निरीक्षक अरुण कुमार राय को कोतवाली उरई से स्थानांतरित कर थाना कुठौन्द और अजय बृह्वा तिवारी को कुठौन्द से थाना जालौन भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक अजीत सिंह को जालौन से कोंच और विजय कुमार पांडेय को कोंच से हटाकर अतिरिक्त निरीक्षक, साइबर क्राइम थाना नियुक्त किया गया है उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक शिव कुमार कों पुलिस लाइन से कोतवाली उरई भेजा गया और रमाशंकर तिवारी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी राजेन्द्र नगर (कोतवाली उरई) बनाया गया है है। स्थानांतरण आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नए थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश