पत्नी से विवाद के बाद पति ने कीटनाशक पदार्थ किया सेवन, हालत नाजुक,रेफर
दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझौली गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। अचेत अवस्था में युवक को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी लाया गया ,जहां से युवक को रेफर कर दिया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली गांव निवासी लाल बहादुर (30) पुत्र लक्ष्मण का बुधवार सुबह लगभग पाँच बजे पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तनाव की स्थिति में युवक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
परिजन तुंरत उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत देखते हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवारजन व ग्रामीणों के अनुसार युवक बाहर मजदूरी करता है और उसके तीन मासूम बच्चे है,फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी,विवेक सिंह