थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो शातिर नशा तस्कर दबोचे, 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
सहारनपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15-15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालपुर स्थित अभिनव इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन बाईपास से अभियुक्त शोकीन पुत्र शमीम निवासी नई बस्ती हलालपुर थाना कोतवाली देहात और शादाब पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला लईयागढ़ थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से कुल 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त शोकीन पर पूर्व में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, लूट, फर्जीवाड़ा और एनडीपीएस एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त शादाब के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह
हेड कांस्टेबल संजीव कुमार
कांस्टेबल अनिरुद्ध खोखर ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़