पीलीभीत दो बाइको के आपस में टकराने से महिला गंभीर रूप से हुई घायल
माधोटांडा मार्ग पर दो वाइको के आपस में टकराने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से माधोटांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया महिला की हालत नाजुक बनी हुई है गुरुवार को लगभग 2:00 बजे ग्राम जमुनिया निवासी राहुल अपनी पत्नी ललिता देवी की दवा लेने के लिए अपनी साथ कृष्णा देवी के साथ बाइक से पीलीभीत जा रहा था तभी रानीगंज चौराहे से आधा किलोमीटर पहले पीछे तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने पीछे से जमुनिया निवासी राहुल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी बाइक में पीछे से टक्कर लगने पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण राहुल समेत बाइक पर सवार पत्नी वा सास कृष्णा देवी रोड पर गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए बाइक से नीचे गिरने पर कृष्णा देवी के सिर में काफी गंभीर चोट आई है देखते देखते वहां काफी भीड़ इकट्ठी हो गई घटना की सूचना मिलते ही जमुनिया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल महिला को सीएचसी माधोटांडा भर्ती कराया जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है हालत ज्यादा नाजुक होने से महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत