प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ,,,,,,,➡️ जिला स्तरीय परामर्श बैंकर्स समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में स्वसहायता समूह क्रेडिट लिंकेज के विषय में चर्चा की गई। सभी बैंकर्स ने 30 सितंबर तक लक्ष्य प्राप्ति हेतू सहमति दी है। इस हेतु 25 सितंबर दिन शनिवार को सभी बैंक सीसीएल के प्रकरणों का निराकरण करेंगे। जिससे जिले का साख जमा अनुपात 40% से अधिक हो सकेगा। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मोहन चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से श्री केसरवानी, भारतीय स्टेट बैंक से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रविन्द्र पाल, नाबार्ड से श्री अखिलेश वर्मा सहित सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।