सहारनपुर
पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की 3 नवम्बर को होगी घर वापसी,भाजपा में शामिल होने से पहले अखिलेश यादव और उनके परिवार के करीबी रह चुके हैं साहब सिंह सैनी,अब बड़ा सवाल ये है कि एक अनार सौ बीमार वाली कहावत सहारनपुर की सपाई राजनीति में नज़र आने वाली है कियूंकि जहां अभी तक ये भी तय नही हुवा है कि गठबंधन में सपा को कितनी सीट मिलेंगी और कॉंग्रेस को कितनी सीट मिलेंगी लेकिन सपा के टिकट के दावेदारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है, सूत्रों के मुताबिक़ सपा जनपद में कॉंग्रेस को सिर्फ दो सीट देने के मूड में है लेकिन ज़्यादा ही उथल पुथल हुई तो कॉंग्रेस को किसी भी कीमत पर 3 से ज़्यादा सीट नही दी जाएंगी,अब बेहट और देहात सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार 99 फ़ीसद तो उमर अली खान और आशु मलिक ही रहेंगे मगर बाक़ी सीटों पर टिकट के लिए ज़बरदस्त लोम्बिंग देखने को मिलेगी,बहरहाल सपा को साहब सिंह सैनी जैसे तेज़ तर्रार नेता मिलने जा रहा है तो यकीनन सपा को इसका फायदा मिलेगा,अब कितना फ़ायदा मिलेगा और किस रूप में मिलेगा ये देखने वाली बात होगी
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
