सहारनपुर
लोकेशन: सहारनपुर | रिपोर्ट: मोहन कश्यप
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गांव शंकरपुर का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो चोर एक घर में रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब एक बजे की है। पीड़ित के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो चोरों ने घर को निशाना बनाया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि पुलिस मामले का संज्ञान लेकर चोरों की पहचान और चोरी हुए गैस सिलेंडरों की बरामदगी के लिए क्या कार्रवाई करती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
