Uttar pradesh India
UP 24 BADAUN
बदायूं में कुत्ते के चाटने से बच्चे की मौत! रेबीज संक्रमण फैलने के डर से गांव में दहशत, CMO ने कही ये बात
कुछ दिनों पहले एक आवारा कुत्ते ने बच्चे के खुले घाव को चाट लिया था. इसके बाद बच्चे को रेबीज के लक्षण दिखने लगे, और समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रेबीज संक्रमण फैलने से एक मासूम की मौत हो गई. कुत्ते द्वारा घाव चाटने के कुछ दिनों बाद 2 साल के अदनान की जान चली गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है. बच्चे की मौत की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और गांव के करीब दो दर्जन लोग एहतियातन रेबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंच गए.
News
इंडिया टीवी न्यूज
बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत